फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा दंत चिकित्साधिकारियों ने नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दंत चिकित्साधिकारी संघ ने मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। साथ ही मिशन निदेशक को पत्र भेजकर संविदा दंत चिकित्साधिकारियों की सात प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें नियमित नियुक्ति में समायोजन या वरीयता, ग्रेड पे व वेतन वृद्धि, पारदर्शी स्थानांतरण नीति, ईपीएफ और ग्रेच्युटी, कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, सेवाकाल में मृत्यु पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति तथा नियमानुसार महंगाई और मकान किराया भत्ता देने की मांग शामिल है। संघ ने जनहित और कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य को देखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें