यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि यूपी में दस विधानसभा की सीटों पर होने वाले उप चुनाव में अपना दल एस के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटेंगे और एनडीए के प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे। आशीष पटेल सोमवार को प्रयागराज में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। टिकट किसको मिलेगा और कौन चुनाव लड़ेगा इसका निर्णय एनडीए में शामिल सभी घटक दलों के नेता आपस में बैठकर तय करेंगे। चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी की जीत हो इसके लिए अपना दल के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जुटेंगे। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। आज की बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई है।