अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यूपी में दस विधानसभा की सीटों पर होने वाले उप चुनाव में अपना दल एस के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटेंगे और एनडीए के प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे। सिंबल चाहे जो हो और टिकट चाहे जिसको मिले, अपना दल के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के साथ रहेंगे। सोमवार को प्रयागराज पहुंचीं अनुप्रिया पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनका जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। आज की बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई है।