इस वीडियो पर स्पष्टीकरण देते हुए एडगर दान ने दावा किया कि पारुल सोलोमन का आरओ- एआरओ पेपर लीक मामले में नाम आया है। एसटीएफ इनको बार-बार बुला रही है और यह नहीं जा रही हैं। इसके बाद इनको बर्खास्त कर दिया गया। नई प्रिंसिपल को नियुक्त किया गया और उनके साथ कोई अभद्रता नहीं हुई, वीडियो में साफ देखा जा सकता है। आरोप लगाया कि पारुल के पिता गैंगस्टर मामले में जेल गए हैं और पहले बिशप डायसीस ऑफ़ लखनऊ पीटर बलदेव थे, जिन्होंने अवैध तरीके से नियम के विरुद्ध पारुल की नियुक्ति की थी।