कड़ा नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम अंतर्गत कमालपुर में स्थित श्री छेदीलाल राजाराम इंटर कालेज में गुरुवार को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को साइबर अपराध एवं भारत के नए कानून के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कड़ा धाम थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करते हुए बताया कि महिलाएं व युवतियां निडर होकर निकले शोहदों को सबक सिखाने के लिए पुलिस है। साथ ही उन्होंने बताया कि अब आप लोग घर बैठे ई एफआईआर दर्ज करा सकते है, उन्होंने देश में लागू हुए नए कानून एवं डायल टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि पहले महिलाएं व बेटियों को घर की दहलीज लगने पर पाबंदी थी लेकिन अब निडर होकर बहू बेटियां बाहर निकल रही।