फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला संवाद- आधी आबादी ने अधिक से अधिक मतदान पर दिया जोर

अमर उजाला की तरफ से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संवाद का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में शहर की जानी मानी महिला चिकित्सकों और उद्यमियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। महिलाओं ने कहा कि जिस तरह से महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और आगे बढ़ रही हैं उसी तरह उन्हें मतदान में भी अधिक से अधिक भागीदारी कर एक रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर एक कीर्तिमान बनाना चाहिए। दो चरण के मतदान में जिस तरह से लोगों ने उदासीनता दिखाई है वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। अमर उजाला का यह कार्यक्रम निश्चित रूप से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में सहायक साबित होगा और अधिक से अधिक मतदाता वोट डालने के लिए निकलेंगे। पहले मतदान फिर जलपान का स्लोगन हमें याद रखना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें