फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गोवर्धन गिरधारी की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोवर्धन पूजा महोत्सव के अवसर पर श्री गोवर्धन पूजा समिति की ओर से भगवान गोवर्धन गिरधारी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुट्ठीगंज स्थित मुंशी राम प्रसाद की बगिया में समिति अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने आचार्य संतोषानंद महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन और आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, महापौर गणेश केसरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरती उतारी। शोभायात्रा में गोवर्धन गिरधारी, द्वारकाधीश, महारास लीला और कालिया नाग मर्दन की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। ढोल-नगाड़े, बैंड, घोड़े और ऊंट के साथ निकली यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। जय गोवर्धन-जय गिरधारी के जयघोष से मार्ग गूंज उठा। यात्रा मुट्ठीगंज से हटिया, आर्य कन्या चौराहा, कोठापारचा, रामभवन, बहादुरगंज और लोकनाथ होते हुए भारती भवन, मालवीय नगर में संपन्न हुई। संचालन महामंत्री संतोष यादव ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें