एक करीब 75 साल के बुजुर्ग जो चंपारण बिहार के रहने वाले जिनके घुटने में समस्या थी, चल नहीं पा रहे थे ,कुछ बीमार थे और उनको रेलवे स्टेशन पर तत्काल पहुंचना था।असहाय और अपनी पीड़ा वहां पर उपस्थित कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली के यहां तैनात को उन्होंने अवगत कराया तो मानवीय संवेदना के कारण उक्त बुजुर्ग का बैग जो गंगाजल आदि से भारी हो गया था और उसमें कुछ उनके खाने पीने के समान होने के कारण वो उठा नहीं पा रहे थे। उक्त आरक्षी द्वारा अपने कंधे पर रखकर (वर्दी में) रेलवे स्टेशन प्रयागराज तक ले गए। स्थानीय यात्री द्वारा एक वीडियो बना लिया गया जो यूपी पुलिस कि इस सराहनीय कार्य की बहुत प्रशंसा। कर रहे है। उक्त मानवीय कार्य की श्रद्धालु गणों द्वारा एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा काफ़ी प्रशंसा की गई जो प्रयागराज में चर्चा का विषय है।