फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वॉटर वुमन नाम से विख्यता शिप्रा पाठक पहुंची संगम, पंचतत्व पर्यावरण पदयात्रा निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश

माघ मेले के इतिहास में पहली बार पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर एक नई और सार्थक पहल देखने को मिली। पंचतत्व संस्था के नेतृत्व में मेला क्षेत्र में ‘पंचतत्व पर्यावरण कार्यालय’ की स्थापना कर जल, जंगल और जीवन के आपसी संबंध को रेखांकित किया गया। इसी कड़ी में जल संरक्षण को लेकर एक अनूठी पंचतत्व पर्यावरण पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसने साधु-संतों, श्रद्धालुओं और आमजन के बीच पर्यावरण चेतना की अलख जगा दी। देशभर में ‘वॉटर वुमन’ के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने अपने हर्षवर्धन मार्ग स्थित पर्यावरण शिविर से गंगा घाट पुल नंबर-4 तक सैकड़ों दंडी साधकों और संतों के साथ पदयात्रा निकालकर माघ मेले को एक नई दिशा दी। पदयात्रा के दौरान जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता को लेकर जो संदेश दिया गया, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि अध्यात्म और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें