मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में किसानों की हत्या के विरोध आइसा के छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।