इलाहाबाद के मेहदौरी स्थित कॉलोनी में बीते बुधवार को एक चोरी की वारदात हुई। ये चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल चोर के निशाने पर कॉलोनी में खड़ी एक कार थी। उसने कार को चोरी करने की पूरी कोशिश की लेकिन इस काम में असफल रहने पर उसने कार के अंदर रखे सामान और कार के टायर ही उड़ा लिए और वहां से चलता बना। सुबह के समय जब पूरी वारदात की जानकारी शिवकुटी थाने की पुलिस को मिली तो अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वो मामले की तफ्तीश कर रही है।