इलाहाबाद में केन्द्र सरकार के खिलाफ वामपंथियों ने एक जुलूस निकालकर सरकार की कथित दमनकारी नीति के विरोध में प्रदर्शन किया। प्नदर्शनकारियों ने इस दौरान मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों की मौत और सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए सुभाष चौराहे पर बीजेपी और सरकार का पुतला फूंका।