23 मई को अलीगढ़ के थाना अकराबाद के अलहदादपुर में मीट ले जा रहे व्यापारियों को घेर कर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। व्यापारियों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल और बाद में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जे एन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। दो दिन बाद घायल व्यापारी बात करने की स्थिति में आए हैं। घायलों ने बताया कि किस तरह उनको भीड़ ने घेर लिया था और कैसे उनकी जान बची। एक घायल ने बताया कि जब उसको जिला अस्पताल में लाया गया तब इलाज करने वालों ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया।