अलीगढ़ की खेर कोतवाली इलाके में अनाज मंडी के सामने देर रात ईको कार और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ईको सवार पांच मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच मजदूर गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।