6 जून को शहर की नर्सरी पर अचानक सिंदूर के पौधे की मांग बढ़ गई। इससे नर्सरी संचालक हैरान हुए। पता किया तो जानकारी हुई के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर 5 जून 2025 बृहस्पतिवार को सिंदूर का पौधा लगाया है। यह पौधा प्रधानमंत्री को 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीरांगनाओं ने भेंट किया था। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी सिंदूर का पौधा खरीद कर उसको लगाने के लिए प्रेरित होने लगे। बढ़ती हुई मांग के चलते नर्सरी संचालकों के पास जो पौधे थे वह बिक गए । अब उन्होंने और पौधे आर्डर किए हैं।