फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लेकर अतरौली से होकर निकला शिवभक्तों का जत्था, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा नगर

सावन के पावन माह में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। शनिवार को रामघाट (गंगा घाट) से गंगाजल भरकर कांवड़ियों का एक जत्था अतरौली नगर से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त केसरिया वस्त्र धारण किए, कंधे पर कांवड़ लिए "बोल बम - हर हर महादेव" के जयघोष करते हुए नगर की सड़कों से निकले। अतरौली पहुंचने पर स्थानीय लोगों और शिवभक्तों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। कांवड़ियों ने बताया कि उन्होंने रामघाट से गंगाजल लिया है और अब अपने गांव/शहर के शिवालय में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। पूरे रास्ते डीजे पर शिव भजनों की धुन और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें