अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि शहर की साफ-सफाई, जल निकासी और ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध नगर निगम सख्ती से कार्रवाई करेगा। जामा मस्जिद ऊपरकोट के दोनों साइड से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया है। दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण करने वालों को नगर निगम ने चेतावनी दी की दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर निगम द्वारा कानूनी कार्रवाई करेगा।