फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास के प्राचीन पथवारी मंदिर से आमला (रंगभरनी) एकादशी पर निकली प्रभात फेरी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Fri, 27 Feb 2026 09:38 PM IST

इगलास में गोंडा मार्ग पर प्राचीन पथवारी मंदिर में 27 फरवरी को आमला (रंगभरनी) एकादशी पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रात: सर्वप्रथम मंगला आरती हुई। इसके बाद ठाकुरजी के साथ नगर के प्रमुख मंदिरों वनखंडी महादेव मंदिर, चामड़ माता मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, दाऊजी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, शंकरानंदपुरी के महादेव मंदिर, पुरानी तहसील पर स्थित हनुमान मंदिर होते हुए पथवारी मंदिर पर पहुंचे। 

प्रभात फेरी में श्रद्धालु भजन-संकीर्तन कर गुलाल उड़ाते हुए जा रहे थे। इस दौरान पं. मयंक उपाध्याय, सुमित अग्रवाल, डॉ. सत्येंद्र सिंह, भोला गुरु, उदयवीर सिंह बघेल, भूरा सिंह, प्रियाशरण उपाध्याय, मदन, उमा तिवारी, मिथिलेश आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें