गभाना सीओ धनंजय सिंह ने बताया कि चंडौस थाना अंतर्गत 29 जनवरी को नगला पदम से बंबे के किनारे खेत में एक महिला का शव मिला। सूचना पर पुलिस, फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठे किए। शव की शिनाख्त व घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।