सीओ अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी नेबताया कि थाना अतरौली अंतर्गत 22 मार्च को ग्राम खानपुर से एक व्यक्ति के आग लगाने की सूचना मिली। पुलिस ने पाया कि दो भाईयों में आपसी पारिवारिक विवाद है। एक भाई के लड़के ने अपनी चचेरी बहन के ऊपर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिससे वह झुलस गई थी, उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही है।