फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मेल में अपहरण कर ले जाया जा रहा बालक अलीगढ़ में सकुशल बरामद

चमन शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 01:35 PM IST

आरपीएफ हेल्पलाइन प्रयागराज से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15658 अप ब्रह्म पुत्र मेल में 15 वर्षीय विकास कुमार नाम का बच्चा किसी के साथ जा रहा है। आरपीएफ के सहायक कमांडेंट गुलजार सिंह एवं पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर जनरल कोच में भेजे गए फोटो के हुलिये का एक लड़का मिला है, जिसका नाम विकास राज पुत्र बबलू सिंह है। वह गांव चोरा गोपालपुर थाना बहीटा जिला पटना बिहार का रहने वाला है। बालक ने पूछने पर बताया कि उसे दो लोग पकड़ कर ले जा रहे थे । जिनके पास हथियार थे । वह उनको लघु शंका के बहाने धोखा देकर दूसरे कोच में बैठ गया। जहां से एक यात्री के मोबाइल फोन से अपने घर पर सूचना दे दी। आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने बताया कि मामला अपहरण से जुड़ा हुआ है। इस कारण संबंधित थाने बिहीटा को भी सूचना दी गई है। बालक को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें