थाना हरदुआगंज 24 मई को पनैठी साधु आश्रम मार्ग पर 3 मीट व्यापारियों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनो ही पक्षों की तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई। मारपीट करने वाले 4 व्यक्तियों को चिन्हित कर जेल भेजा गया। सैम्पलिंग कराकर विशेष वाहक मथुरा रवाना किया गया, प्राप्त रिपोर्ट पर गोमांस का होना नहीं पाया गया है।