भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने 3 अगस्त को गांव जिरोली डोर में पंचायत कर बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया। कहा-किसी गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे, धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बाद मे मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि स्मार्ट मीटर शहरों मे लगाए जाएं, गांवों में नहीं, जब गांवों में स्मार्ट शिक्षा, सड़क, चिकित्सा नहीं, तो स्मार्ट मीटर क्यों लगाए जा रहे, पुराने मीटरों को बदलना बिजली विभाग द्वारा किसानों से धोखा है। रोहित सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर के लिए किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है, इसके विरोध में मुख्य अभियंता के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।