18 मार्च को अमर उजाला अपराजिता के तहत एसवी कॉलेज में महिला अधिकार और राजनीतिक अधिकार विषय पर हुई संगोष्ठी हुई। एएमयू के हिंदी विभाग के प्रो. शंभुनाथ तिवारी ने कहा कि देश में महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। शिक्षा, राजनीति, विज्ञान और अंतरिक्ष तक उनका योगदान तेजी से बढ़ा है। इस अवसर पर प्रो. निर्मला, प्रो. नीरू, डॉ. अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।