अलीगढ़ महानगर के विभिन्न इलाकों में मुख्यमंत्री वापस जाओ के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। पोस्टरों पर लिखा है, "मुख्यमंत्री जवाब दो छात्र संघ चुनाव कब कराओगे।" छात्रों ने मुख्यमंत्री से अपनी पुकार सुनने और इस बार छात्र संघ चुनाव कराने की अपील की है। एक अन्य नारे में "छात्रों की रक्षा हेतु छात्र संघ चुनाव करो बहाल" का आह्वान किया गया है।