ब्रांडेड कपड़े खरीदने की चाहत, माता-पिता से कहा तो उन्होंने डांट दिया। यूट्यूब पर वीडियो देख सस्ते कपड़े खरीदने के लिए अतरौली क्षेत्र के एक गांव की चार लड़कियां शनिवार को घर छोड़कर सरोजिनी नगर दिल्ली पहुंच गईं। वहां से ये वृंदावन आ गई। इनकी उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच है और ये कक्षा सात से 10वीं की छात्राएं हैं, जिनमें दो सगी बहनें हैं। पुलिस ने 15 घंटे के भीतर इन्हें सर्विलांस की मदद से रविवार को वृंदावन (मथुरा) से खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया है।