फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ में चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा-पीटकर मार डाला

अलीगढ़ के मामू भांजा में हुए घटनाक्रम के दो वीडियो बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ये दोनों वीडियो इस घटना का पूरा सच बयां कर रहे हैं और एक-एक बात की गवाही दे रहे हैं। पहला एक वीडियो सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दो मिनट 18 सेकंड के इस वीडियो में मामू भांजा इलाके में कपड़ा व्यापारी के घर के सामने स्थित चौक में पंद्रह-सोलह लोग युवक औरंगजेब को घेरे खड़े हैं। पांच छह लोग उसे क्रमवार पीट रहे हैं। हाथ में डंडे लिए बार-बार पीटते हुए लोग पूछ रहे हैं कि वह यहां क्यों आया था। इस दौरान गिड़गिड़ाते हुए वह उनसे मिन्नत कर रहा है, माफी मांग रहा है। मगर कोई रहम नहीं कर रहा। कोई उसे इधर से उधर खींच रहा है तो कोई पीटे जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें