अलीगढ़ के विश्व भारती पब्लिक स्कूल में द स्पेक्ट्रम एग्जीबिट नामक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें प्लाज्मा गन, गुड्स एंड सर्विस टैक्स, बैलेंस शीट, कॉमर्स सिटी, ट्रिगोनोमेट्री टेबल, एप्लीकेशन ट्रिग्नोमेट्री, डिजास्टर अलर्ट प्रो, स्मार्ट सिटी, रोटरी इंटरचेंज, रेन डिटेक्टर, चंद्रयान आदि माॅडल आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदर्शनी में कक्षा तीन से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित प्रदर्शनी लगाई। स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा, विपिन गुप्ता को सम्मानित किया।