अतरौली के गांव चौमुंहा-जमालगढ़ी के बीच रामघाट कल्याण मार्ग पर 8 अप्रैल सुबह करीब 10 बजे बाइक फिसलने से महिला ट्रक के नीचे आ गई । इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रामघाट रोड पर जाम लग गया। अलीगढ़ के मोहल्ला जमालपुर निवासी रफीकन 60 वर्ष पत्नी सलीम अपने रिश्ते के धीवते अनस पुत्र इरशाद के साथ बाइक द्वारा अतरौली जा रही थीं।