अलीगढ़ के अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय के बैनर तले 20 नवंबर को आयोजित अमर उजाला शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में छात्रों द्वारा चुने गए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अलीगढ़, हाथरस और मथुरा जिलों के कुल 145 शिक्षकों को यह सम्मान मिला। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक खुद से ज्यादा शिष्यों को सफल देखना चाहते हैं।