अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की सोसाइटी द्वारा तैयार किए गए न्यूज़लेटर ‘जेएनएमसी ईको’ के प्रथम अंक का कुलपति कार्यालय में विमोचन किया गया। इसका विमोचन एएमयू के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने किया। न्यूज़लेटर की संपादक हिमाली सिंह और संयुक्त संपादक अनिका रुम्मान राही ने बताया कि ‘जेएनएमसी ईको’ छात्रों की आवाज़ को सामने लाने का एक प्रयास है। इसके माध्यम से छात्रों की शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, दैनिक जीवन, आयोजनों और उपलब्धियों को मंच मिलेगा।