अलीगढ़ नगर निगम की ओर से पहली बार अचल सरोवर पर 25 अक्तूबर को एक दीप स्वच्छता के नाम का भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें 51,000 दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी रंगोली और जय श्री राम, वंदे मातरम, शिव तांडव, रामायण, कृष्ण लीला व जय हो के थीम पर आधारित लेजर शो ने सभी का मनमोह लिया।