फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची से आनंद विहार जा रही पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर अलीगढ़ में की गई चेकिंग

रांची से आनंद विहार जा रही पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में 25 अक्तूबर देर रात बम की सूचना से हड़कंप मच गया। यह सूचना एक्स प्लेटफार्म पर ट्वीट के जरिए मिली थी। हालांकि ट्वीट भेजने वाले ने उसे बाद में डिलीट भी कर दिया।। फिर भी रेलवे अधिकारियों ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सघन चेकिंग कराई । करीब 40 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि चेकिंग में कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। सब कुछ सामान्य मिलने पर ट्रेन को गंतव्य को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें