अलीगढ़ के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, डाटा एंट्री ऑपरेटर की एक दिवसीय कार्यशाला मलखान सिंह जिला चिकित्सालय सभागार में हुई I कार्यशाला में डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया जैसी बीमारियों के रोगियों की रिपोर्टिंग व डाटा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। कार्यशाला में टीबी, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, क्वालिटी एश्योरेंस, मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया l