अकराबाद में ग्राम पंचायत गोपी के मजरा दुवागढ़ के लोग बीते दो साल से मुख्य मार्ग पर हो रहे जलभराव और गंदगी से परेशान हैं। परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है, ताकि गांव का मुख्य मार्ग साफ हो सके और आनेजाने में हो रही समस्या दूर हो सके।