अकराबाद के जीटी रोड पर टोल प्लाजा के आसपास ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन लगातार हो रही चोरियों से ट्रक चालकों में भारी रोष व्याप्त है। यह स्थिति स्थानीय पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। अज्ञात चोर सड़क किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बना रहे हैं। पीड़ित चालकों ने थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फर्रुखाबाद के रोहिला निवासी कंटेनर चालक स्वाभिमान ने बताया कि शनिवार रात उनकी गाड़ी खराब हो गई थी। अकराबाद टोल प्लाजा के पास कंटेनर खड़ा कर वह सो गए। रात में अज्ञात चोर उनकी गाड़ी से ढाई सौ लीटर डीजल चोरी कर ले गए।