गभाना में 1 अगस्त को अपर जिलाधिकारी प्रशासन सौरभ भट्ट, उप जिलाधिकारी हरिश्चंद्र, कार्यकारी अधिकारी रेनू यादव कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भूमियां बाबा आश्रम पहुंचे। उन्होंने श्रावण मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे लगाने और बैरिकेडिंग के निर्देश आश्रम प्रबंधक को दिए।