फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अकराबाद के गांव शंकरगढ़ की गोशाला में गोवंश की हो रही दुर्दशा, ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

अकराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव शंकरगढ़ की गोशाला में गोवंश की हो रही दुर्दशा को लेकर 16 दिसंब को ग्रामीणों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी होने पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला अध्यक्ष संजय चौहान एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित जादौन भी पहुंच गए। सभी ने गोशाला के सामने धरना-प्रदर्शन कर अधिकारियों से गोशाला में बरती जा रही लापरवाही को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। धरने की सूचना पर ब्लाक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाया। ग्रामीण, भाकियू जिलाध्यक्ष तथा सुहेलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गोशाला में गोवंश सुरक्षित नहीं हैं। भूख-प्यास व बीमारी से गोवंश मर रहे हैं। गोशाला के निकट नाले के किनारे पड़ी मृत गाय को कुत्ते नोंच कर खा रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से ऐसा हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें