फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन की माताओं के जलाए दीपकों से जगमगा उठा केशी घाट

Thu, 12 Nov 2020 04:25 PM IST
Abhishek Saxena वीडियो डेस्क, अमर उजाला, आगरा

अपने जीवन से अंधकार को दूर करने के लिए वृंदावन वास कर रहीं विधवा माताओं ने बुधवार को यमुना के ऐतिहासिक केशीघाट पर दिवाली मनाई। यहां फूलों की रंगोली बनाई फिर दीप जलाए। दीपों के पर्व दिवाली से पूर्व बुधवार को वृंदावन में रह रहीं विधवा महिलाओं ने उत्साहपूर्वक दिवाली मनाई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वृंदावन के विभिन्न आश्रय घरों में रहने वाली करीब तीन चार दर्जन विधवाओं ने यमुना किनारे रंगीन दीपों के साथ जुलूस निकाला। सुलभ होप फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह आठवें वर्ष का कार्यक्रम रहा। कोविड को दृष्टिगत रखते हुए इस बार विधवाओं ने प्रतीकात्मक रूप से रोशनी के उत्सव में भाग लिया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें