फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाबा बर्फानी के अंतर्धान होने के बाद भी अडिग है आस्था, हिम शिवलिंग पिघलने पर भी थमा नहीं श्रद्धालुओं का जुनून

Arun Parashar Updated Fri, 10 Jul 2026 06:10 PM IST

पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने के महज सातवें दिन ही बाबा बर्फानी के अंतर्धान होने की खबर से जहां शुरुआती दौर में श्रद्धालुओं में थोड़ी निराशा देखी गई थी, वहीं अब शिवभक्तों की आस्था इस विपरीत परिस्थिति पर भारी पड़ती नजर आ रही है। हिम शिवलिंग के पिघल जाने के बाद भी आगरा से गए और पंजीकरण करा रहे श्रद्धालुओं ने कदम पीछे नहीं खींचे हैं। तीर्थयात्रियों का कहना है कि बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा का दर्शन ही अपने आप में मोक्षदायक है। शिवलिंग का पिघलना एक प्राकृतिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जिससे उनकी अटूट आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वे बाबा के साक्षात स्वरूप के दर्शन न हो पाने के मलाल को भूलकर, पवित्र गुफा की पावन मिट्टी और वहां प्रवाहित होने वाली अमरगंगा के जल को माथे से लगाकर आत्मिक संतोष प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें