आगरा के खेरागढ़ में हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील कार्यालय पर आयोजित होने वाले तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में लोग न्याय की उम्मीद के साथ पहुंचते हैं और इसी कारण तहसील दिवसों में काफी भीड़ जमा होती है। परंतु खेरागढ़ के तहसील दिवस में आई शिकायतों को अधिकारियों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।यहां तक की फरियादियों को समाधान दिवस की रशीद भी नहीं दी गई।साफ है कि फरियादी किसी और उच्च अधिकारी के सामने पेश होकर तहसील दिवस की शिकायत ही ना कर सके। और संख्या भी रहे।फरियादियों द्वारा एक ही शिकायत दर्जनों बार दी जा रही हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है जिससे जनता समाधान दिवस के प्रति उदासीन हो रही है। तमाम मामलों में फर्जी निस्तारण कर शासन और उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं।