फतेहपुर सीकरी। खंड विकास कार्यालय से बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल तक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं द्वारा महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने नारी सशक्तिकरण के समर्थन में नारे लगाए। पदयात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने किया। इस दौरान डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी सोच उजागर की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने अधिनियम के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए इसे जल्द लागू करने की मांग की। कार्यक्रम में हेमलता दिवाकर, मुरारी लाल बजरंगी, त्रिलोक चंद मित्तल, विल्सन कुशवाहा, लोकेश तिवारी, सरला राजपूत, वीरपाल सिंह माहुरा, मानवेंद्र, विनोद सांमरिया, उषा शर्मा, हनी गोयल, मनोज सिंघल, मानवेंद्र सिंह, नरेश कोली, लोकन राजपूत, वीरेंद्र कुशवाहा, अशोक लोधी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।