आगरा। गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति की ओर से सोमवार को गो भक्तों ने पंचकुइयां स्थित शिक्षा भवन से सदर तहसील तक संकीर्तन यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे गोभक्तों ने गौ माता-राष्ट्र माता के नारे लगाए। इस दौरान तीन माह में हस्ताक्षरित किए गए पन्नों को पीले वस्त्रों में लपेटकर सदस्य अपने सिर पर रखकर चल रहे थे। रथ पर सवार नन्हे गो-वंश आकर्षण का केंद्र रहे। समिति की संयोजक हिमानी चतुर्वेदी के नेतृत्व में संकीर्तन यात्रा एसडीएम कार्यालय पहुंची। वहां पदाधिकारियों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग करते हुए एसडीएम सदर सचिन राजपूत को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान साध्वी श्यामा गोपाल सरस्वती, बाबा परमानंद, धर्मवीर तोमर, रविकांत सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे। संवाद