फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएचसी में मधुमेह पीड़ित बच्चों का इलाज, मिलेगी निशुल्क इंसुलिन

Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 02:58 PM IST

आगरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मधुमेह पीड़ित बच्चों की जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। इंसुलिन भी निशुल्क दिए जाएंगे। शुरुआती चरण में चार सीएचसी में ये व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जरूरी उपकरण और स्टाफ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभी एसएन मेडिकल कॉलेज में ही मधुमेह पीड़ित बच्चों को निशुल्क इलाज मिल रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मधुमेह से पीड़ित बच्चों के लिए अभी बाह, खेरागढ़, शमसाबाद और एत्मादपुर सीएचसी पर व्यवस्था की जा रही है। स्क्रीनिंग और जांच के बाद बीमारी की पुष्टि होने पर यहां इलाज मिलेगा। इंसुलिन भी दी जाएगी। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक की भी मदद ली जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें