फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अब इंजीनियरिंग मिलेगी एआई के साथ...आगरा काॅलेज में तीन नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू

आगरा कॉलेज के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में (एफईटी) अब छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित आधुनिक पाठ्यक्रम मई से शुरू होने जा रहा है। निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक करीब छह लाख रुपये में होती है। आगरा कॉलेज में इसका खर्च 2.20 लाख रुपये आएगा। कॉलेज प्रबंधन ने इस सत्र से तीन नए पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इनमें एआई इन मशीन लर्निंग, एआई इन डेटा साइंस और बीटेक इन बायोटेक शामिल हैं। इनमें से दो पाठ्यक्रम एआई से जुड़े हैं, जो भविष्य की तकनीक से जुड़े हैं। डिजिटल और उसके साथ ही एआई का मिलन छात्रों के भविष्य के नए दरवाजे खोलेगा। खास बात यह है कि ये कोर्स कम फीस में उपलब्ध होंगे, जिससे कई छात्रों को भी आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने का अवसर मिलेगा। संयोजक यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि एआई से जुड़े कोर्स लाने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। आने वाला समय एआई आधारित तकनीकों का है और छात्रों को उसी दिशा में सक्षम बनाना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस सत्र से ही इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मई में प्रवेश प्रक्रिया प्रस्तावित है। इंजीनियरिंग में इन नए विकल्पों के खुलने से छात्रों के लिए कॅरिअर के नए रास्ते तैयार होंगे और वे आधुनिक तकनीक के साथ अपने भविष्य को मजबूती दे सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें