आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव रायभा में बीती मध्यरात्रि चोरों ने एक परचून व्यापारी की दुकान से लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जानकारी के अनुसार व्यापारी मनोज गोयल रायभा-अछनेरा रोड पर थोक परचून सामान के बड़े व्यापारी हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर उनकी एक दुकान में घुसकर गल्ले से लगभग 4 से 5 लाख रुपये का सामान एवं नकदी उड़ा ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।