आगरा। शाहगंज के सराय ख्वाजा बाजार स्थित बाबा ट्रेडर्स के बाहर स्कूटर पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर एक युवक फरार हो गया। यह घटना तब हुई जब व्यापारी दुकान का शटर खोलने में व्यस्त था। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात बताए गए हैं। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। व्यापारी ने थाना शाहगंज में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर रही है।