फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किशोरी से दुष्कर्म, नाबालिक आरोपी गिरफ्तार

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत दो माह पूर्व खेत में घास काटने गई किशोरी से गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजन को पता चला। पीड़िता के पिता ने किशोरी समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि दो माह पूर्व उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव की रहने वाली उसकी सहेली अपने साथ घास काटने के लिए ले गईं थी। उसका चचेरा 15 वर्षीय भाई भी साथ गया था। वहीं, सहेली के चचेरे भाई ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, चीख-पुकार के बाद भी सहेली ने नहीं सुना। इसके बाद आरोपी भाग गया। किशोरी ने सहेली को सारी घटना बताई तो उसके अपने घर पर ये बात नहीं बताने की बात कही। बेटी ने डर की वजह से कोई बात नहीं बताई। 15 दिन पूर्व बेटी के पेट में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पांच दिन पूर्व अल्ट्रासाउंड कराया तो बेटी के गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद बेटी ने सारी घटना के बारे में बताया। आरोपी के घर शिकायत करने जाने पर आरोपी झगड़ने लगे। बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष ले जाया गया जहां से आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें