आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान और राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ की ओर संस्कृति भवन में चित्रकला कार्यशाला शुरू हो गई है। संयोजक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कार्यशाला 3 जून तक संचालित रहेगी। इसमें 10-17 आयु और 18 से अधिक आयु के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षण सत्र सुबह 9 से 11 बजे तक चलेगा। कार्यशाला के समापन पर सभी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसी क्रम में ललित कला संस्थान के मूर्तिकला विभाग की ओर से 16 मई से दो जून तक संस्कृति भवन में ही कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 8 फीट की प्रतिमा बनाई जाएगी।