आगरा नगर निगम ने गृहकर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कुर्की वारंट जारी कर दिया है। इसमें शहर के नामी होटल और रेस्टोरेंटों के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही इसमें भवन भी शामिल हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि बार बार नोटिस देने के बाद भी इन लोगों ने गृहकर जमा नहीं किया है। सभी के खिलाफ पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी।